फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य रॉय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर क्यों गईं कैटरीना?

Tue, 03 Mar 2015 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ लॉंग ड्राइव पर गईं। दोनों को मर्सडीज गाड़ी में दिल्ली की सड़कों पर देखा गया।
विज्ञापन


लेकिन आप दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालें क्योंकि कैटरीना का अफेयर तो रणबीर के साथ ही चल रहा है आदित्य के साथ तो वह फिल्म शूटिंग के दौरान लॉंग ड्राइव पर गईं थीं।
विज्ञापन


दोनों कलाकार 'फितूर' फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रहे थे। जिसमें एक सीन के दौरान दोनों को कार में लॉंग ड्राइव जाते दिखाया जाना था।

इस सिलसिले में ही दोनों चमचमाती लाल रंग की मर्सडीज कार में ड्राइव पर निकले। आदित्य ने स्टेयरिंग थामा हुआ था और कैट उनके साथ आगे वाली सीट पर थीं।

'फितूर', चार्लस डिकन्स के उपन्यास ग्रेट एक्सेपटेशन पर आधारित है जिसमे कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनेत्री रेखा की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें