अपने दौर के रोमांटिक और हैंडसम एक्टर्स में से एक शशि कपूर के निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड में शोक की लहर है बल्कि विदेश में भी उन्हें याद किया गया। बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार के तौर पर पहचान बनाने वाले शशि कपूर ने बॉलीवुड की हर खूबसूरत और सुपरहिट हीरोइन के साथ काम किया।
शशि कपूर के साथ हिट फिल्में देने वालों में शर्मिला टैगोर का नाम भी शामिल है। शशि कपूर को याद करते हुए शर्मिला टैगोर ने बीते दौर की कई यादें ताजा की। उन्होंने बताया मुझे शशि के साथ काम करने में बेहद मजा आता था। मैंने अपनी पूरी लाइफ में उनसे ज्यादा हैंडसम शख्स नहीं देखा। मैंने जितना उनके साथ काम को एन्जॉय किया है शायद ही किसी के साथ किया हो।'
मुझे आज भी याद हैं वो कितने हैंडसम थे
sharmila tagore
शर्मिला टैगोर ने बताया, 'शशि मेरे सबसे अच्छे दोस्त में से एक थे। जहां दूसरे एक्टर्स के साथ मेरे प्रोफेशनल रिश्ते थे वहीं शशि के साथ मैं काफी सोशल थी। हम रात को खाने पर जाते ड्रिंक्स करते। मैं हमेशा शशि और उनकी पत्नी जेनिफर से मिलने को तैयार रहती थी। दोनों को साथ देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था। दोनों एक दूसरे के लिए पर्फेक्ट थे। मुझे नहीं लगता शशि कभी जेनिफर के निधन से उभर पाए थे। हालांकि शशि कपूर ने अपने अपने फिल्मी करियर का सबसे शानदार अभिनय उस फिल्म में दिया जब वो अपनी पत्नी के मौत के गम में पूरी तरह से डूबे हुए थे। मुझे आज भी याद है वो कितने हैंडसम थे।'
मैं उन्हें देखकर काम पर फोकस ही नहीं कर पाई
Shashi Kapoor
उन्होंने बताया, 'मैंने शशि को पहली बार 'कश्मीर की कली' के सेट पर देखा था। वो मेरी पहली फिल्म थी। शशि कपूर के भाई शम्मी कपूर के साथ जब इशारों इशारों में गाना फिल्माया जा रहा था मैं गाने पर फोकस नहीं कर पा रही थी। फिल्म के डॉयरेक्टर शक्ति सामंत ने शशि को सेट से जाने को कह दिया था। लेकिन मेरे कुछ कहने से पहले ही शशि कपूर कहने लगे, मैं आपके काम का फैन हूं। मैंने सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' में आपके अभिनय को देखा है। शशि की ये बात किसी भी महिला का दिल जीतने के लिए काफी थी।'
हर लड़की शशि से प्यार करती थी
Shashi Kapoor
मैं उनसे कहना चाहती थी कि 'मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना चाहती हूं।' उन दिनों मुझे लगता था कि हर लड़की शशि से प्यार करती थी। फिल्म 'वक्त' के सफल होने के बाद हमने कई फिल्मों में साथ काम किया। मुझे एक एक्टर के रूप में 'आ गले लग जा', 'पाप और पुण्य', 'अनारी' और 'सुहाना सफर' में उनका काम बेहद पसंद आया। उनके साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। शशि कपूर ने शर्मीला टैगोर के साथ 12 फिल्मों की थीं, जिसमें से 6 फिल्में सुपरहिट रही और छह फिल्में फ्लॉप रही थी।
लोग उनकी खूबसूरती पर मरते थे
शशि कपूर
- फोटो : SELF
शर्मिला टैगोर ने बताया, 'शशि कपूर अपने समय के दूसरे सबसे अधिक पेड किए जाने वाले एक्टर थे। लोग उनकी खूबसूरती पर मरते थे। मैंने जब शशि को पहली बार देखा था मेरे पैर कांपने लगे थे।'
आपको बता दें बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के नाम से जाने वाले एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में सोमवार को आखिरी सांस ली। मंगलवार शशि कपूर का अंतिम संस्कार सांताक्रूज मे ंकिया गया। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।