फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट और अनुष्का के बारे में अटकलें पहली बार नहीं, पहले भी फैल चुकी है अफवाह

Wed, 06 Dec 2017 07:36 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
virat anushka
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा की शादी की अफवाह पहली बार ही नहीं फैलीं, पहले भी ऐसा हो चुका है। कारण, दोनों की लव स्टोरी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रेम कहानी में कई अफवाहें और मोड़ आए। 
विज्ञापन

virat anushka
गौरतलब है कि दोनों ने दिवाली, बर्थडे, न्यू ईयर और वैलेंटाइंस भी साथ ही में बनाया। न्यू ईयर के दौरान बच्चन परिवार और अंबानी परिवार भी देहरादून पहुंचा था, जिसके बाद खबरें आईं की यह कपल सगाई करने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसे बतां दें कि विराट कोहली अनुष्का से 6 महीने छोटे हैं।

विराट अनुष्का
इसके अलावा यह भी खबरें उड़ी कि विराट अनुष्का को लेकर पोजेसिव होते जा रहे थे और उनके हॉट फोटोशूट से खासे नाराज थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने करियर को छोड़कर उनकी हो जाएं और कुछ ने कहा कि अनुष्का विराट के जरिए अपने भाई का क्रिकेट करियर संवारना चाहती थीं।

विराट-अनुष्का - फोटो : twitter
गौरतलब है कि ऐसी अफवाह फैसले का इशारा 27 नवंबर को ही मिलने लगा था, जब अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में न खेलने की बात थी। टीम इंडिया के कैप्टन की इस बात की बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन

virat anushka
गौरतलब है कि पिछले महीने BCCI को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण 'पर्सनल' लिखा था। दूसरा सबूत ये है कि अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने भी बता दिया था कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। इससे अटकलें तेज हो गई थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं, जो गलत निकलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें