फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: पति आदिल से तलाक को लेकर राखी सावंत ने मारी पलटी, कहा- 'मैं आजाद होना चाहती हूँ'

Wed, 29 Mar 2023 04:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राखी सावंत और आदिल दुरानी पहले अपने प्यार और फिर अपने झगड़ों की वजह से काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। राखी के मुताबिक आदिल ने उन्हें धोखा दिया है लेकिन इसके बावजूद वह उन्हें डिवोर्स देने के लिए तैयार नहीं थी। बता दें कि अब एक्ट्रेस ने अपना मन बदल लिया है।
विज्ञापन
राखी सावंत और आदिल दुरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सावंत और आदिल दुरानी पहले अपने प्यार और फिर अपने झगड़ों की वजह से काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। राखी के मुताबिक आदिल ने उन्हें धोखा दिया है लेकिन इसके बावजूद वह उन्हें डिवोर्स देने के लिए तैयार नहीं थी। बता दें कि अब एक्ट्रेस ने अपना मन बदल लिया है। 

विज्ञापन

हाल ही में राखी सावंत ने अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम हैंडल पर मीडिया से बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि राखी का यह वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। जिसमें राखी पति आदिल खान दुर्रानी संग तलाक को लेकर खुलकर बात की है। इस वीडियो में राखी सावंत कहती हुईं नजर आ रही हैं कि- 'मेरे लिए खुशी की बात ये है कि आने वाले समय में बहुत जल्द मेरा तलाक होने वाला है'।

विज्ञापन

'अब मैं आजाद होना चाहती हूं और अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हूं। अब आदिल खान दुर्रानी जिससे भी शादी करनी है करे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे इन सब से बाहर निकलना है और आजाद रहना है'। साथ ही राखी सावंत ने अपने आने वाली वेब सीरीज के बारे में बताया है कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ वह लखनऊ में एक वेब सीरीज की शूटिंग करने के लिए जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी, जानिए कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें