फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Mittal: अपनी दादी को याद कर भावुक हुए 'शार्क टैंक 2' के जज अनुपम मित्तल, आग में जलने से हो गई थी मौत

Wed, 04 Jan 2023 12:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शार्क टैंक इंडिया में बिजनेस प्रपोजल लेकर आए प्रतियोगी की कहानी सुनने के बाद अनुपम मित्तल अपनी दादी को याद कर बेहद भावुक हो गए, जिन्हें उन्होंने दो साल पहले आग की वजह से खो दिया था।
विज्ञापन
अनुपम मित्तल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने दूसरे सीजन में प्रवेश कर चुका है। वहीं इसके जज अनुपम मित्तल इस बार काफी चर्चा में हैं। अब हालिया रिलीज एपिसोड में उनका भावनात्मक पक्ष भी देखने को मिला, जब एक बिजनेस प्रपोजल लेकर आए प्रतियोगी की कहानी सुनने के बाद अनुपम मित्तल अपनी दादी को याद कर बेहद भावुक हो गए, जिन्हें उन्होंने दो साल पहले आग की वजह से खो दिया था।

विज्ञापन

 

Jeremy Renner: जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अस्पताल से साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे कई चोट के निशान

स्मार्ट वॉच का प्रोपजल लेकर आए थे अभिषेक
दरअसल एक एंटरप्रेन्योर शार्क टैंक के पास स्मार्ट वॉच का प्रपोजल लेकर आया था। यह स्मार्टवॉच बच्चों की सुरक्षा के हिसाब से बनाई गई है, जिससे माता-पिता उन्हें ट्रैक कर सकते हैं, भले ही वह घर से दूर हों। शार्क अमन गुप्ता ने अभिषेक से ब्रांड के पीछे का विजन और इसकी कहानी के बारे में पूछा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि इस प्रोडक्ट को बनाने का बेसिक आइडिया एक पर्सनल लॉस झेलने के बाद आया। अभिषेक ने बात करते हुए बताया कि मुंबई में कुछ साल पहले आग लग गई थी और चार लोग घर के अंदर फंस गए थे, लेकिन केवल दो लोगों को ही बचाया जा सका और उन्होंने एक बच्चे व एक बड़े सदस्य को खो दिया। इस घटना ने उन्हें ऐसी स्थितियों में बच्चों के अपने माता-पिता से जुड़े रहने में मदद करने के लिए कुछ बनाने के लिए प्रेरित किया।
 

Pathaan Trailer: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर

दादी को याद कर बेहद भावुक हुए अनुपम मित्तल
अनुपम मित्तल ने उद्यमी से सवाल किया कि उन्होंने बड़ों के लिए भी स्मार्ट वॉच बनाने की योजना क्यों नहीं बनाई, क्योंकि ऐसी खतरनाक परिस्थिति में वरिष्ठ नागरिक भी बच्चों की तरह बेबस होते हैं। इस दौरान अनुपम मित्तल अपनी दादी को याद कर बेहद इमोशनल दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि कैसे दो साल पहले आग लगने के वजह से उन्होंने अपनी दादी को खो दिया था। अनुपम ने बात करते हुए कहा, "मुझे याद है कि दो साल पहले आग में जलने की वजह से मेरी दादी की मौत हो गई थी, यह बात मुझे आज भी सोचने पर मजबूर कर देती है, मैं सोचता रहता हूं कि वह कितनी देर तक मदद के लिए रोती रही होंगी। हर बार जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मेरा दिल टूट जाता है। तो क्यों नहीं कि यह बूढ़े लोगों के लिए भी बनाई जाए।"
 

Jaanbaaz Hindustan Ke: देशभक्ति की भावना से लबरेज है जी5 की नई वेब सीरीज,IPS के रोल में दिखीं रेजिना कैसेंड्रा

विज्ञापन

फिलहाल इस सुझाव के लिए अमन, पीयूष और नमिता ने निवेश करने से इंकार कर दिया, जबकि जज विनीता सिंह और अनुपम मित्तल ने 10 फीसदी इक्विटी के लिए एक करोड़ रुपये और 15 फीसदी ब्याज के साथ एक करोड़ रुपये का कर्ज देने की पेशकश की। अभिषेक ने इस प्रपोजल को मान लिया।
 

The Y Movie Review: जागो ग्राहक जागो, सिनेमा पर भी उपभोक्ता कानून लागू करने की राह दिखाती ‘हिंदी’ फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें