फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता का हुआ निधन, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 29 Mar 2023 02:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी दी है।
विज्ञापन
अशनीर ग्रोवर, पिता अशोक ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी साझा की है। अशनीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ भावनात्मक नोट में खबर शेयर की। उन्होंने नोट के साथ अपने पिता की फोटो भी शेयर की। अशनीर के पिता के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पिता की मौत की खबर सुनकर शोक जता रहे हैं। अशनीर का सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत पे के एक्स को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की दुखद खबर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा, 'बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 - 28.03.2023'। बता दें कि अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन

इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिेएक्टर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अशनीर के पिता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक फैन शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'आपके पिता आपको एक बेटे के रूप में पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। वह आपसे बहुत प्यार करते थे और मुझे उम्मीद है कि इससे आपको इस मुश्किल समय में राहत मिलेगी।' एक दूसरे यूजर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'ओम शांति। 

यह भी पढ़ें: एआर रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पुराना वीडियो आया सामने तो नेपोटिज्म पर फिर तल्ख हुईं कंगना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें