शाहरुख ने की मेरे काम की तारीफ
शारिब हाश्मी ने कहा, जब हमारी शूटिंग खत्म हुई तो उसके बाद शाहरुख ने मेरी तारीफ भी की। शारिब ने बताया कि शाहरुख खान ने मुझसे कहा कि 'उन्हें मेरे साथ काम करके बहुत मजा आया।' उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। 'जब तक है जान' यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2012 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म थी।
'द फैमिली मैन 2 के लिए मिली तारीफ
शारिब हाशमी को एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में उनके अभिनय के लिए काफी सराहा गया। इस सीरीज में उन्होंने जे.के.तलपड़े की भूमिका निभाई जो कि मनोज बाजपेयी के साथ टास्क टीम का एक खुफिया एजेंट है। इस सीरीज में उनके और मनोज बाजपेयी के अलावा, समांथा अक्किनेनी, प्रियामणि, दर्शन कुमार सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सफल सीरीज के बाद शारिब के आगामी प्रोजेक्ट्स फिल्म 'धाकड़' और मिशन मजनू हैं। धाकड़ में कंगना मुख्य भूमिका में हैं।