फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanti Priya: सनी देओल की 'वीरता' से रिप्लेस हो गई थीं शांति, अभिनेत्री ने किया अपने साथ हुए पक्षपात का खुलासा

Sat, 15 Jul 2023 09:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री शांति प्रिया ने खुलासा किया कि 1993 में आई सनी देओल की 'वीरता' की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था
विज्ञापन
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शांति प्रिया ने हाल ही में सुनील शेट्टी की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के साथ अभिनय में वापसी की है। इन दिनों अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, वह अपने फिल्मी करियर के किस्से को साझा कर रही हैं। उन्होंने अपना अभिनय करियर 1990 के दशक में शुरू किया था। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि अभिनय में वापसी करने के लिए उन्होंने अक्षय कुमार से संपर्क किया। पहले अक्षय ने काम दिलाने का वादा किया, लेकिन बाद में कन्नी काट ली। वहीं अब अभिनेत्री ने नया खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें 1993 में आई सनी देओल की 'वीरता' की शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म की शूटिंग के बाद वह सिर्फ एक गाने में नजर आईं।

विज्ञापन

क्या बोलीं शांति प्रिया?
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शांति प्रिया ने 'वीरता' में सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''यह बहुत खराब फिल्म थी। मैं उसमें नहीं थी। मैं वहां सिर्फ एक गाने में हूं। यह मेरी जिंदगी में इसलिए नहीं आती, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना है, क्योंकि मुझे रिप्लेस कर दिया गया था। मैं सिर्फ गाने में हूं, फिल्म में कहीं नहीं। मैं सिर्फ इसलिए चली गई, क्योंकि वहां पक्षपात था। मुझे यह भी नहीं पता कि फिल्म कब रिलीज हुई थी, लेकिन मेरे जरिए की गई फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम आता है।

Shakti Kapoor: जब भर आए शक्ति कपूर की मां की आंखों में आंसू, इसलिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नहीं जाना चाहते थे

प्रिया ने छोड़ दी फिल्म
'वीरता' में सनी देओल, जयाप्रदा और प्रोसेनजीत चटर्जी ने अभिनय किया था। इस पर शांति प्रिया ने कहा, ''वहां सनी देओल थे, जया प्रदा वहां थीं, बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी वहां थे और मुझे उनके अपोजिट होना था, लेकिन फिर, कुछ दृश्य बदल दिए गए और फिल्म की कहानी का महत्व कहीं और जा रहा था। जो कहानी मुझे सुनाई गई थी, वह उससे अलग थी। मुझे मेरे किरदार के बारे में जो बताया गया था, वो वहां था ही नहीं, इसलिए मैंने फिल्म को अलविदा कह दिया।”

Filmy Wrap: कैंसर से जूझ रहे अतुल परचुरे और दिल्ली की बाढ़ से जान्हवी भी परेशान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल बुरा नहीं लगा। अगर, यह एक खूबसूरत किरदार होता तो ऐसा होता, लेकिन यह ठीक था। साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा काम खुद बोले। मैं जानती हूं कि 'धारावी बैंक' में मेरी वापसी पर दर्शकों ने मुझे स्वीकार कर लिया है और इसका फल मुझे मिलेगा।

Manasvi Mamgai: 'द ट्रायल' में अपने दमदार अभिनय से मनस्वी ने सबको किया हैरान, जमकर हो रही एक्ट्रेस की तारीफ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें