क्या बोलीं शांति प्रिया?
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शांति प्रिया ने 'वीरता' में सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''यह बहुत खराब फिल्म थी। मैं उसमें नहीं थी। मैं वहां सिर्फ एक गाने में हूं। यह मेरी जिंदगी में इसलिए नहीं आती, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना है, क्योंकि मुझे रिप्लेस कर दिया गया था। मैं सिर्फ गाने में हूं, फिल्म में कहीं नहीं। मैं सिर्फ इसलिए चली गई, क्योंकि वहां पक्षपात था। मुझे यह भी नहीं पता कि फिल्म कब रिलीज हुई थी, लेकिन मेरे जरिए की गई फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम आता है।
Shakti Kapoor: जब भर आए शक्ति कपूर की मां की आंखों में आंसू, इसलिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नहीं जाना चाहते थे
प्रिया ने छोड़ दी फिल्म
'वीरता' में सनी देओल, जयाप्रदा और प्रोसेनजीत चटर्जी ने अभिनय किया था। इस पर शांति प्रिया ने कहा, ''वहां सनी देओल थे, जया प्रदा वहां थीं, बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी वहां थे और मुझे उनके अपोजिट होना था, लेकिन फिर, कुछ दृश्य बदल दिए गए और फिल्म की कहानी का महत्व कहीं और जा रहा था। जो कहानी मुझे सुनाई गई थी, वह उससे अलग थी। मुझे मेरे किरदार के बारे में जो बताया गया था, वो वहां था ही नहीं, इसलिए मैंने फिल्म को अलविदा कह दिया।”
Filmy Wrap: कैंसर से जूझ रहे अतुल परचुरे और दिल्ली की बाढ़ से जान्हवी भी परेशान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें