शनाया कपूर और विक्रांत मैसी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में शनाया एक थिएटर कलाकार और विक्रांत एक दृष्टिहीन संगीतकार की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव दिखाया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं फिल्म में इंटीमेट सीन को लेकर दोनों ने बातचीत की।