फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Suri: मोहित सूरी ने किया खुलासा, छह साल की उम्र से ही स्टार बनना चाहती थीं आलिया भट्ट

Tue, 08 Jul 2025 08:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt: मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सैयारा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब आलिया भट्ट छह साल की थीं, तभी से वह उनके काम की सराहना करती थीं।
 
विज्ञापन
मोहित सूरी और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित सूरी, जो आशिकी 2, कलयुग और एक विलेन जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी चचेरी बहन और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने आलिया के बचपन की कुछ दिलचस्प यादें साझा कीं। 
विज्ञापन

 

छह साल की उम्र में ही स्टार बनना चाहती थीं आलिया
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, मोहित ने बताया कि आलिया छह साल की उम्र से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं और बहुत कम उम्र में ही उनकी प्रतिभा दिखने लगी थी। उन्हें फिल्में, संगीत और अभिनय से बहुत प्यार था। मोहित ने 2005 की एक घटना का जिक्र किया, जब उनकी फिल्म जहर का एक रीमिक्स म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। उस समय आलिया ने ही अपने पिता महेश भट्ट को समझाया था कि यह युवाओं को बहुत पसंद आएगा। मोहित ने आलिया को "सुपर कमर्शियल" बताया, जो हमेशा से जानती थीं कि दर्शकों को क्या पसंद आएगा।

आलिया का बचपन का किस्सा
मोहित ने एक पारिवारिक डिनर की याद भी साझा की, जब आलिया 8-9 साल की थीं। मोहित ने उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की, तो आलिया ने तुरंत अपनी "डिंपल वाली साइड" दिखाई और कहा कि वह सही साइड से फोटो ले रहे हैं। मोहित ने कहा कि आलिया को हमेशा से पता था कि वह एक स्टार बनेंगी।
विज्ञापन

मोहित का वर्कफ्रंट
मोहित अब अपनी नई फिल्म सैयारा के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसमें नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कहानी है, जो एक गायक और गीतकार के बीच शुरू होती है और बाद में भावनात्मक मोड़ लेती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। यह फिल्म 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Disha Patani: मिरर सेल्फी में बोल्ड दिखीं दिशा पाटनी, अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने लिखा, 'मेरी चिक्की'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें