ट्रोलिंग से परेशान होने पर मां से करती हैं बात
शनाया एक फिल्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता संजय कपूर भी अभिनेता रहे हैं और आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वहीं उनकी मां महीप कपूर भी पब्लिक फिगर बन चुकी हैं। इसके अलावा उनके घर में अनिल कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जैसे तमाम सेलेब्स हैं। शनाया का कहना है कि उन्हें जब भी किसी कमेंट से ठेस पहुंचती है, तो वह अपनी मां महीप कपूर से बात करती हैं। वह उन पर पूरा भरोसा करती हैं और उन्हें न केवल माता-पिता मानती हैं, बल्कि अपनी सबसे करीबी और सबसे अच्छी दोस्त भी मानती हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Sunil Thapa: ‘मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ फेम अभिनेता सुनील थापा का निधन, बेहोशी की हालत में हुए थे भर्ती
‘तू या मैं’ में नजर आएंगी शनाया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया ने पिछले साल ‘आखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ के प्रमोशन में व्यस्त हूं। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इसमें उनके साथ आदर्श गौरव प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ से होगा।