फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनाया कपूर: 5 साल तक क्यों डेब्यू नहीं कर पाईं एक्ट्रेस? शूटिंग के बाद बंद हो गईं कई फिल्में; संघर्ष पर की बात

Sat, 28 Nov 2026 05:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Shanaya Kapoor: अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने शुरुआती करियर के संघर्षों को लेकर खुलकर बात की है। 
  • साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी कई फिल्में बिना रिलीज हुए ही बंद हो गईं।
  • जानिए शनाया कपूर ने अपने करियर को लेकर क्या कहा। 
विज्ञापन
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस शनाया कपूर बताया कि फिल्मों में काम पाने के कई मौके मिलने के बावजूद उनकी कुछ फिल्में कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं। इतना ही नहीं, कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।  
विज्ञापन


शूटिंग शुरू होने के बाद बंद हो गई थी फिल्म
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान शनाया ने उन फिल्मों के बारे में बताया, जो उनके हाथ से निकल गईं। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने इस अनुभव के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग्स का सामना करना पड़ा था।

शनाया ने बताया कि करियर की शुरुआत में जब वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रही थीं, तो पत्रकार उनसे अक्सर पूछते थे कि उन्हें अपना एक्टिंग डेब्यू करने में 5 साल क्यों लग गए। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि इस देरी की वजह कई ऐसी फिल्में थीं, जो या तो शुरू होने से पहले ही बंद हो गईं या फिर शूटिंग शुरू होने के बाद रोक दी गईं।
विज्ञापन


एक ऐसी ही फिल्म का जिक्र करते हुए शनाया ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म साइन की थी और उसके लिए 16 दिनों तक शूटिंग भी की थी। हालांकि, इसके बाद अचानक उस फिल्म को बंद कर दिया गया।

वहीं, एक दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही बंद हो गई, जबकि शनाया इसके लिए काफी तैयारी कर चुकी थीं। इस फिल्म की शूटिंग 13 अगस्त 2019 से शुरू होनी थी, लेकिन तय तारीख से कुछ हफ्ते पहले ही इसे रद्द कर दिया गया।
Trending Videos

शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
21 दिन तक की शूटिंग, फिर भी रिलीज नहीं हुई फिल्म
शनाया ने बताया कि उन्हें सिर्फ इन दो फिल्मों में ही मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने एक दूसरी फिल्म के लिए करीब 21 दिनों तक काम किया था, लेकिन वह फिल्म भी कभी रिलीज नहीं हो सकी।

शनाया के लिए यह इंतजार सिर्फ अपनी पहली फिल्म मिलने तक सीमित नहीं था। कई बार वह किसी प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू कर चुकी थीं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनकी मेहनत दर्शकों तक कभी पहुंच ही नहीं पाएगी।
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
शनाया कपूर का वर्कफ्रंट
  • बता दें कि शनाया हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर द डार्क' वेब सीरीज में नजर आईं थीं।
  • इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है।
  • शनाया, दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज 13 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
  • इसे करण जौहर ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है।

ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म से नुकसान हुआ या फायदा? नमित मल्होत्रा का बड़ा खुलासा; दूसरे पार्ट की रिलीज डेट पर दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें