वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों की नजदीकियां देख फैंस के सवालों का सिलसिला शुरू हो गया है। आमिर ने शमिता को गाड़ी तक छोड़ने के बाद उन्हें गुडबाय किस भी दिया। शमिता शेट्टी के इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को आमिर का यह बर्ताव थोड़ा अजीब लगा और उन्हें ट्रोल करने लगे।
इस वीडियो वायरल होने के बाद शमिता एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर नजर आईं। विडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके सवाल पूछा, 'यह कौन है? इसकी नई गर्लफ्रेंड।' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह कितने दिन तक रहेगा... एक महीना।' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'नए चैप्टर की शुरुआत।'
बता दें कि शमिता का वायरल हो रहा यह वीडियो आशीष चौधरी के वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी का है। यह पार्टी ब्रांद्रा में आशीष के घर पर सेलिब्रेट की गई। पार्टी में शमिता के अलावा आमिर अली, जेनिफर विंगेट और टीवी के कई सितारे नजर आए। शमिता शेट्टी काफी समय से पर्दे से लापता हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक फिल्म 'द टेनेंट' का ट्रेलर सामने आया था। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: अपने फायदे के लिए करते हैं रजनीकांत की इमेज का इस्तेमाल? तो हो जाइए सावधान!