शमा ने आज अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में एक बार फिर से शमा का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। पिंक कलर की डीप नेक गाउन पहने शमा किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लग रहीं हैं। उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शमा ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खोल रखा है, जो उनकी फिट बॉडी को एक शानदार लुक दे रहा है। शमा की इस तस्वीर पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर रहे हैं।
अक्सर अपने लुक और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली शमा की हॉटनेस इस तस्वीर में कमाल ढा रही है। इस लुक में शमा इतनी बोल्ड लग रही हैं कि फैंस उनकी तारीफ करने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं। शमा की ऐसी तस्वीरें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। आपको बता दें शमा 41 साल की हो चुकी हैं। शमा की खूबसूरती के कसीदे पढ़ते हुए कोई उन्हें हॉट बुला रहा है, तो कोई उन्हें 'सबसे ज्यादा सुंदर' बता रहा है। इसके साथ ही बहुत से लोग उनकी तस्वीर पर हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।