फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन की कोशिशों से बना शकुंतला देवी का गिनीज बुक रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, बेटी ने यूं जताई खुशी

Thu, 30 Jul 2020 06:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्या बालन, अनुपमा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

मानव कंप्यूटर कहलाईं शकुंतला देवी की फिल्म शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। शकुंतला देवी गणित के गुणा भाग चुटकी बजाते कर देती थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि वह कौन सी गणना है जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें इंसानों में सबसे तेज गणना करने वाले इंसान का तमगा दिया।

विज्ञापन


इसे जानने से पहले ये भी जान लीजिए कि शकुंतला देवी के 1980 में बनाए इस रिकॉर्ड का आधिकारिक तमगा अब जाकर उनकी बेटी अनुपमा बनर्जी को मिला है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज में 18 जून 1980 को शकुंतला देवी को ये साबित करना था कि वह गणित में कितनी तेज हैं। उन्हें 13 अंकों की सरसरी तौर पर चुनी गई दो संख्याएं दी गईं जिसका गुणनफल उन्होंने सिर्फ 28 सेकंड में शतप्रतिशत सही सही बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपमा अपनी मां की इस उपलब्धि का कागजी दस्तावेज अब पाकर काफी खुश नजर आईं। वह कहती हैं, 'मां की तरफ से सम्मान अपने हाथों में ग्रहण करना ही एक अलग ही अनुभूति देने वाला क्षण है। सिर्फ मेरी मां ये कर सकती थीं।'

वहीं फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार कर रहीं विद्या बालन कहती हैं, 'लंदन में शूटिंग के दौरान हमारी अनुपमा से खूब मुलाकातें होतीं और तभी मुझे पता चला कि शकुंतला देवी की इतनी बड़ी उपलब्धि का कोई सर्टिफिकेट ही नहीं है। तब हम सबने मिलकर इसके लिए कोशिश की और मैं रोमांचित हूं ये सोचकर कि अनुपमा अपनी मां की इस निशानी को अब हमेशा सीने से लगाकर रख सकेंगी।'

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की एंट्री सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में कैसे हुई?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें