फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पहाडों के बाद अब सुलझेगी मर्डर की ये गंभीर पहेली, ‘शकुंतला देवी’ बनाने वालों का नया एलान

Mon, 28 Dec 2020 08:24 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अनु मेनन, विक्रम मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

अभिनेत्री विद्या बालन की ओटीटी पर इस साल रिलीज हुई फिल्म 'शकुंतला देवी' को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और दर्शक भी इस फिल्म ने खूब जुटाए। अब इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने एक और प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। निर्देशक अनु मेनन इस बार एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर का निर्देशन करने वाली हैं और प्रोड्यूसर वही रहेंगे विक्रम मल्होत्रा।

विज्ञापन


अभिनेत्री विद्या बालन, सन्या मल्होत्रा, अमित साध और जिशु सेनगुप्ता की फिल्म 'शकुंतला देवी' दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरती रही है। अब अबुडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले विक्रम मल्होत्रा और अनु मेनन ने एक साथ एक और फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल या मई के महीने से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

फिल्म 'शकुंतला देवी' के बाद फिर से इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले काम करने की खुशी जाहिर करते हुए अनु कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपनी नई फिल्म भी विक्रम के साथ बना रही हूं। 'शकुंतला देवी' फिल्म के समय मैंने और विक्रम ने कहानी कहने के लिए काफी अच्छा वक्त साथ बिताया। जिस तरह कहानी बताने की तमन्ना मेरे अंदर थी, मुझे वैसा ही मेरी टीम से साथ भी मिला। अब हम एक नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे। आशा है कि हमें फिर से दर्शकों से वैसा ही प्यार मिलेगा।'

इस मौके पर विक्रम मल्होत्रा कहते हैं, 'मैं एक बार फिर से अनु के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमने एक साथ काम करने में बहुत अच्छा वक्त साथ बिताया। जिस तरह हमने 'शकुंतला देवी' का निर्माण किया, उसने हमारे बीच एक गहरा रिश्ता बना दिया है। इस फिल्म ने सारी दुनिया के दर्शकों को हमसे जोड़ा। अनु का कहानी बताने का एक अनोखा अंदाज है जो मुझे बहुत पसंद है। मुझे पूरा भरोसा है कि अनु के साथ हम एक बार फिर से दर्शकों के सामने एक अच्छी कहानी पेश करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें