फिल्म 'शकुंतला देवी' के बाद फिर से इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले काम करने की खुशी जाहिर करते हुए अनु कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपनी नई फिल्म भी विक्रम के साथ बना रही हूं। 'शकुंतला देवी' फिल्म के समय मैंने और विक्रम ने कहानी कहने के लिए काफी अच्छा वक्त साथ बिताया। जिस तरह कहानी बताने की तमन्ना मेरे अंदर थी, मुझे वैसा ही मेरी टीम से साथ भी मिला। अब हम एक नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत होंगे। आशा है कि हमें फिर से दर्शकों से वैसा ही प्यार मिलेगा।'
इस मौके पर विक्रम मल्होत्रा कहते हैं, 'मैं एक बार फिर से अनु के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमने एक साथ काम करने में बहुत अच्छा वक्त साथ बिताया। जिस तरह हमने 'शकुंतला देवी' का निर्माण किया, उसने हमारे बीच एक गहरा रिश्ता बना दिया है। इस फिल्म ने सारी दुनिया के दर्शकों को हमसे जोड़ा। अनु का कहानी बताने का एक अनोखा अंदाज है जो मुझे बहुत पसंद है। मुझे पूरा भरोसा है कि अनु के साथ हम एक बार फिर से दर्शकों के सामने एक अच्छी कहानी पेश करेंगे।'