फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीत पड्डा: क्या 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? शाहरुख की इस मच-अवेटेड फिल्म से होगा क्लैश

Sat, 17 Oct 2026 06:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakti Shalini Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और किस फिल्म से होगी इसकी टक्कर। 
विज्ञापन
शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' उनकी मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इसकी रिलीज डेट में बदलाव को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं। लेकिन अब फैंस को चिंता लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'शक्ति शालिनी'?  
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि इसे साल 2027 तक टाला जा सकता है। हालांकि, अब इन खबरों पर विराम लग गया है। फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसका मुकाबला सीधे शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' से होने वाला है।
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज डेट की पुष्टि एक प्रमोशनल वीडियो से हुई, जिसे 'प्रहार' के साथ दिखाया गया था। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से टक्कर से बचने के लिए 'शक्ति शालिनी' की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सही साबित नहीं हुई हैं।

दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'किंग' है, तो दूसरी ओर अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' है, जो पॉपुलर हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है।
Trending Videos

फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'किंग' के बारे में  
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का आधिकारिक एलान पिछले साल नवंबर में किया गया था। अभिनेता के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को फिल्म का टाइटल रिवील वीडियो जारी हुआ था। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।
विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
क्या है 'शक्ति शालिनी' की कहानी?
  • 'शक्ति शालिनी' का आधिकारिक एलान पिछले साल दिवाली के मौके पर किया गया था।
  • फिल्म का टाइटल प्रोमो 'थामा' के साथ दिखाया गया था।
  • इस प्रोमो में मुख्य किरदार को 'रक्षक', 'विनाशक' और 'सबकी मां' जैसे शब्दों के साथ पेश किया गया था।
  • फिल्म को पॉपुलर हॉरर यूनिवर्स की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध और काव्या की शादी: कपल ने पीएम मोदी और सीएम विजय को दिया निमंत्रण; शेयर की तस्वीरें; कब होगी शादी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें