किरायेदारी के लिए मिली मंजूरी
7802 वर्ग फुट की यह प्रॉपर्टी 'कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' (JVPD स्कीम, प्लॉट S-10, NS रोड नंबर 11) में स्थित है। इसे 'फ्लोरियन ह्यूरेल सैलून प्राइवेट लिमिटेड' को 5 साल के एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया गया था। इसके लिए 10.61 करोड़ रुपये का करार हुआ था। शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया था। हालांकि देवगन परिवार ने इस लीज के लिए हाउसिंग सोसाइटी से 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) ले लिया था, लेकिन सोसाइटी का कहना है कि उनकी मंजूरी केवल किरायेदारी के लिए थी, न कि ढांचे में बदलाव करने या इसे कमर्शियल इस्तेमाल में बदलने के लिए।