टद ग्रेट इंडियन कपिल शो' में चंकी पांडे, गोविंदा और शक्ति कपूर की जोड़ी नजर आई। तीनों अभिनेता इस शो में मस्ती करते दिखाई दिए। तीनों अभिनेताओं ने एक दूसरे से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने भी शक्ति कपूर को लेकर एक किस्सा सुनाया।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शक्ति कपूर ने चंकी पांडे दिलाए 50 हजार रुपये
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चंकी पांडे ने बताया कि शक्ति कपूर ने प्रोड्यूसर से 50 हजार रुपये दिलाए थे। चंकी पांडे ने कहा कि एक पार्टी में शक्ति कपूर ले गए और प्रोड्यूसर से कहा कि ये बहुत बड़ा हीरो बनने वाला है। उनकी जेब में हाथ डाल कर जितने रुपये मिले मुझे दे दिए। उस रात मैंने 10 फिल्में साइन की थीं। चंकी पांडे ने कहा कि 9 प्रोड्यूसर ने पैसे वापस ले लिए। एक पिक्चर मैंने की। इस पर शक्ति कपूर ने कहा कि इसे देखकर किसी को लगता है कि इसने पैसे वापस किए होंगे।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शक्ति कपूर ने किया चंकी को लेकर खुलासा
शक्ति कपूर ने कहा कि चंकी पांडे ने सलमान खान को बोला कि एक दुकान है जहां बहुत अच्छे कपड़े हैं। वो आपका बहुत बड़ा फैन है। आप चलिए, इसके बाद सलमान खान ने वहां जाकर कुछ कपड़े लिए। जब दोनों दुकान से निकले तो एक आदमी आया और पैसों की गड्डी चंकी को पकड़ा दी, क्योंकि दुकानदार ने चंकी पांडे से का था कि अगर तुम सलमान को ले आओगे तो मैं तुम्हें पैसा दूंगा।
दो डॉलर लेकर शक्ति कपूर ने खिंचवाई थी तस्वीर
शक्ति कपूर को लेकर अर्चना पूरण सिंह ने भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शक्ति कपूर ने एक बार एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाने के दो डॉलर लिए थे। अर्चना ने बताया कि जब अर्चना पूरन सिंह और शक्ति कपूर एक साथ निकल रहे थे तो एक लड़का आया था उसने कहा कि फोटो खिंचवानी है, उसने दो डॉलर दिए और शक्ति कपूर वो पैसे लेकर चल दिए थे।