फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Panday: कौन से सीन को करते हुए सबसे ज्यादा डरते हैं चंकी पांडे, कपिल शर्मा के शो में सुनाया किस्सा

Tue, 03 Dec 2024 01:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंकी पांडे, शक्ति कपूर और गोविंदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में हाल में नजर आए। इन तीनों ने कई ऐसे किस्से सुनाए कि दर्शकों की हंसी ही नहीं रूकी। इन्हीं किस्सों के बीच चंकी ने बताया कि वह फिल्मों में एक खास सीन को करते हुए सबसे ज्यादा डरते हैं।
विज्ञापन
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंकी पांडे ने जब बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था तो हैंडसम लुक के कारण उन्हें काफी पसंद किया गया था। लीड हीरो से लेकर, सहायक भूमिकाएं तक चंकी ने फिल्मों में की हैं। एक फिल्म में उन्होंने अभिनेता प्राण के साथ अभिनय किया था। इसी फिल्म में एक ऐसा सीन था, जिसे पहली बार करते हुए चंकी थोड़ा घबरा गए थे। क्या था, वो सीन? जानिए। 

विज्ञापन

प्राण की गोद में तोड़ा दम 
चंकी पांडे जिस फिल्म में अभिनेता प्राण के साथ एक्टिंग कर रहे थे, उसमें उन्हें आखिर में मरना था। सीन कुछ ऐसा था कि चंकी का किरदार, प्राण की गोद में दम तोड़ रहा है। इसी सीन को करते हुए चंकी खराब गए थे। वह कपिल के शो में कहते हैं, ‘जब कोई कलाकार पहली बार पर्दे पर मरने का अभिनय करता है, खुद को मरते हुए देखता है, तो घबरा जाता है। मैं भी मरने का सीन करके काफी डर गया था। यह सीन करने के बाद मैंने प्राण साहब से पूछा कि मैंने कैसा सीन दिया? तो वह बोले कि चंकी तू मरने के बाद ज्यादा अच्छी एक्टिंग कर रहा था।’ यह किस्सा सुनाते हुए चंकी खुद भी हंस पड़े और कपिल के शो में मौजूद लोगों के भी ठहाके छूट गए।

चंकी पांडे-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा के इंकार ने करियर बना दिया 
कपिल के ही शो में चंकी पांडे बताते हैं कि कैसे गोविंदा की डेट्स प्रॉब्लम के कारण उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली थी। साथ ही चंकी पांडे यह भी मानते हैं कि गोविंदा बेस्ट रोमांटिक हीरो हैं, उनके जैसा रोमांस कोई नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

अमिताभ से मिली थी एक्टर बनने की प्रेरणा
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में चंकी पांडे अपनी बेटी अनन्या पांडे को बताया था कि वह कैसे अमिताभ बच्चन के कारण अभिनेता बने। चंकी ने बताया कि वह अभिनेता प्राण की बेटी की शादी में गए थे। वहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए लोगों में दीवानगी देखी, क्रेज देखा। इसके बाद चंकी ने तय कर लिया कि वह भी अभिनेता बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें