शाहरुख खान, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार जीत के बाद अब थोड़ा आराम चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने एक तरीका निकला है और आजकल उसी पर काम कर रहें है।
इसके लिए उन्होंने जो तरीका निकाला है, वह है गौतम बुद्ध पर लिखी किताबों को पढ़ने का। शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि गौतम बुद्ध पर लिखी गई किताबों का पूरा सेट मंगवाया है। इनको पढ़ने के लिए उत्साहित हूं और इससे मन को भी शांति मिलेगी।