फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, सुष्मिता और सैफ के बच्चे एक ही स्कूल में

Fri, 23 Nov 2012 02:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान का बेटा, सैफ अली खान की बेटी और सुष्मिता सेन की बेटी में एक चीज़ कॉमन है। वह यह कि ये सारे स्टार किड आजकल लंदन के प्रेस्टिजस स्कूल सेवन ओक्स के स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन को बॉलिवुड की चमक-दमक से दूर पढ़ाई के लिए लंदन भेजा था, तो अब सुष्मिता सेन ने भी उन्हें फॉलो किया हैयह एक संयोग ही है कि सैफ अली खान की बेटी सारा भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

सैफ के करीबी एक सूत्र ने बताया कि सारा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही मुंबई लौटेंगी। बॉलीवुड में काम करने या नहीं करने का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। हालांकि सारा को बॉलिवुड से दूर रखने का फैसला उनकी मां अमृता सिंह का है।
विज्ञापन


अब चूंकि तीनों बच्चे भारत से हैं और उनके पैरेंट्स एक ही इंडस्ट्री से हैं तो स्वाभाविक है कि उनमें दोस्ती हो ही जाएगी। अब देखते हैँ कि इन बच्चों की दोस्ती की खबरें कब से मिलनी शुरू होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें