एक साल के बाद शाहरुख और सलमान फिर से गले मिले हैं। मौका फिर से वही रोजा इफ्तार पार्टी बनी है।
एक साल पुरानी तस्वीरें जैसी फिर से रिवांइड हो गईं। बाबी शिद्दकी की रोजा इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख आपस में गले लग गए हैँ। ठीक ऐसा पिछले बार भी रोजे के दौरान हुआ था।
बस इस बार फर्क यह रहा कि इस गले लगने की इतनी सुर्खियां नहीं बनी। पिछले बार जब यह गले लगे थे तो करीब 6 साल के बाद ऐसा हुआ था। लेकिन बीते साल में इन दोनों ने परोक्ष रूप से न एक-दूसरे की प्रशंसा भी की और मंच भी शेयर किए।
बाबा सिद्दिकी की यह रमजान पार्टी रविवार को हुई थी। इसमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां व शाहरुख, सलमान समेत बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों ने पार्टी में शिरक्त की।