फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किसी बॉलीवुड कलाकार को फॉलो नहीं करते शाहरुख, ये रहे सबूत

Thu, 02 Mar 2017 05:31 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि वह सोशल नेटवर्किंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ये बात सच भी है साइट पर वह ज्यादा पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन जब वो पोस्ट करते हैं तो उनको ढेरों लाइक्स मिलते हैं।
विज्ञापन


इसीलिए शाहरुख सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर किसी बॉलीवुड कलाकार को फॉलो नहीं करते हैं।

वो खाली सात लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें से तीन तो परिवार के सदस्य ही हैं और बाकी उनके करीबी हैं। ये भी अच्छी बात है कि शाहरुख इंस्टाग्राम में बेटे, बेटी और पत्नी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन

कैट या दीपिका संग अगली फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

shahrukh
ये तो आप उम्मीद कर ही सकते हैं कि शाहरुख के सबसे करीबी करण जौहर और सलमान खान को तो वो फॉलो करेंगे दोनों इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं लेकिन शाहरुख उन्हें भी फॉलो नहीं करते।

गौरतलब है कि शाहरुख खान,आनंद एल राय के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

चर्चा गर्म है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका या कैटरीना में से किसी एक को कास्ट किया जाएगा या दोनों को। हो सकता है अब शाहरुख इंस्टाग्राम पर दीपिका को फॉलो करेंगे। दीपिका की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें