फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान को बीएमसी ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िल्म स्टार शाहरुख़ ख़ान को बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने अपने घर के बाहर अवैध अतिक्रमण करने पर नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


शाहरुख़ ख़ान का घर मन्नत, मुंबई के बांद्रा इलाक़े में है। उनके घर के बाहर एक स्थित एक सीमेंट रोड पर उन्होंने एक रैंप बनवाया है जिस पर वो अपनी वैनिटी वैन पार्क करते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

आम लोगों को होती है तकलीफ़

बीएमसी के पीआरओ विजय कोबले ने बताया कि इस रैंप की वजह से स्थानीय लोगों को आने जाने में तकलीफ़ होती है। कोबले के मुताबिक़ शाहरुख़ ख़ान को बीएमसी ने सात दिनों का नोटिस दिया है। अगर उन्होंने ख़ुद ये रैंप नहीं हटाया और वैनिटी वैन पार्क करनी बंद नहीं की तो महानगरपालिका एक्शन लेगी और ये रैंप तोड़ देगी।

इससे पहले बांद्रा इलाक़े की सांसद पूनम महाजन ने बीएमसी को एक ख़त लिखकर शाहरुख़ ख़ान के घर के बाहर बने इस रैंप को हटाने की गुज़ारिश भी की थी। अपने ख़त में पूनम ने स्थीनाय नागरिकों की शिक़ायत का हवाला दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें