'डॉन' और 'डॉन 2' देखने के बाद अब आप 'डॉन 10' देखने के लिए तैयार रहिए।
डॉन और डॉन 2 फिल्म के हीरो रहे शाहरुख खान ने कहा है कि उनकी चाहत है कि वह डॉन 3 से लेकर डॉन 10 तक बनाएं।
शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "फरहान अख्तर, रितेश सिद्घवानी, लारा और बोमन ईरानी का शुक्रिया.. मेरा अब तक का सबसे मजेदार फिल्म निर्माण रहा। उम्मीद है कि हम 'डॉन' के 10 संस्करण बनाएंगे।" '
आपको बता ही होगा कि अमिताभ बच्चन वाली फिल्म डॉन की रीमेक फिल्म डॉन में शाहरुख मुख्य हीरो थे।
बाद इस फिल्म की सीक्वल फिल्म डॉन 2 भी रिलीज हुई थी। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं थीं।
जब डॉन 2 फिल्म के क्लाइमेक्स के एक सीन में फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने इस बात के संकेत दिए थे वह डॉन 3 भी बनाएंगे।