फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा रिकॉर्डः धूम की कमाई 200 करोड़ पार

Wed, 25 Dec 2013 02:27 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम 3 ने कमाई के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड रच दिया है। फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन


इस साल की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म धूम 3 ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। धूम 3 अब तक 200 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

200 करोड़ की कमाई का यह आंकड़ा वर्ल्डवाइड है। फिल्म भारत में करीब 150 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। बाकी की कमाई उसे विदेशों से हुई है।

यशराज बैनर की यह फिल्म रिलीज होने के साथ ही नए तरह के रिकॉर्ड गढ़ती जा रही है। इस फिल्म ने हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनाया है।

आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 38 करोड़ कमाकर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

उसके बाद यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनकर उभरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें