फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख बोले, मुझसे पहले होगा दीपिका का नाम

Fri, 08 Mar 2013 05:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले बॉलीवुड के ‘बादशाह’ और रोमांटिक फिल्मों के बड़े चेहरे शाहरुख खान की चाहत है कि फिल्म शुरू होने से पहले दिखाई जाने वाली नामों की लिस्ट में अभिनेत्रियों का नाम उनसे पहले दिखाया जाए। शाहरुख ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका का नाम उनसे पहले होगा।
विज्ञापन


शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा कि मैं सभी फिल्म निर्माताओं से निवेदन करूंगा कि नामों की सूची में अभिनेत्रियों को पहले दिखाया जाए। हम अपनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से इसकी शुरुआत करेंगे। इसमें दीपिका पादुकोण का नाम पहले दिखाया जाएगा, जिसकी वजह से दीपिका काफी उत्साहित भी हैं।

शाहरुख ने कहा कि मैं और लोगों से भी ऐसा करने की अपील करूंगा। मुझे पता है कि इससे कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं आएगा पर लोगों की सोच में जरूर परिवर्तन होगा। शाहरुख का यह भी मानना है कि पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को ही सराहा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरस्कार समारोहों में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार को ही सबसे आखिर में दिया जाता है। हम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को आखिर में क्यों नहीं पुरस्कार दे सकते। यह बातें उन्होंने महिला दिवस के मौके पर पूछे गए सवालों के जवाब में कही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें