शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अथॉरिटीज से मांगी इजाजत
खबरों की मानें तो खान परिवार अपने घर को और भी भव्य बनाने की सोच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने पिछले महीने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) को एक आधिकारिक आवेदन दिया था। इसमें ऊपर दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की अनुमति मांगी गई है। इस आवेदन पर 10 और 11 दिसंबर को बैठक कर आवेदन की समीक्षा की गई है।
Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री हुई छावा, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान
अब 6 नहीं 8 मंजिल का होगा मन्नत
शाहरुख खान का घर अभी 6 मंजिल का बना हुआ है। इस घर को साल 1914 में बनाया गया था। घर को बढ़ाने के लिए गौरी खान ने इजाजत मांगी है। 'मन्नत' 2091.38 वर्ग मीटर में बना है। इस घर को गौरी खान 6 से 8 मंजिल तक बढ़ाना चाहती हैं। बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वे सुजॉय घोष की एक्शन फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं। फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी बिग स्क्रीन डेब्यू करने वाली हैं।