फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के इस दुश्मन के दोस्त बने शाहरुख

Thu, 20 Jun 2013 05:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक बदल-बदलकर फिल्म हिट कराने की तरकीबें सोच रहे हैं। रोहित शेट्टी के साथ काम करने के बाद शाहरुख खान अब दबंग फेम निर्देशक अभिनव कश्यप के साथ काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो हाल ही में अभिनव शाहरुख की कंधे की सजर्री के बाद उनका हाल चाल जानने उनके घर पहुंचे थे।

यहां बातों बातों में अभिनव ने शाहरुख को अपनी एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी और शाहरुख ने इस फिल्म में दिलचस्पी भी दिखा दी।

फिलहाल शाहरुख 'चेन्नई एक्सप्रेस' में मसरूफ हैं तो अभिनव रनबीर कपूर के साथ 'बेशरम' की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे सूत्र इस दिलचस्पी की एक और वजह भी बता रहे हैं कि दबंग के बाद अभिनव और सलमान के रिश्ते में खटास आ गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में शाहरुख अपने दुश्मन यानी सलमान के दुश्मन अभिनव को अपना दोस्त बनाने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही कुछ सलमान खान ने भी किया था।

जब अजय देवगन और किंग खान में 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' को लेकर जंग छिड़ी थी तब सलमान ने अजय से दोस्ती कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें