बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ है। लेकिन पाकिस्तान में पैदा हुए इन सेलेब्स ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। इनमें बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे और सुपरस्टार भी शामिल हैं। दरअसल, विभाजन ने दोनों देश की तकदीर बदलकर रख दी। जब सरहद की दीवारें खड़ी हो रही थी, उस वक्त कई बॉलीवुड सितारों का पलायन भी पाकिस्तान से भारत की तरफ हुआ। हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे उन सितारों के बारे में जिनका एक खास जुड़ाव है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से है।