फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया अख्तर की पार्टी में पत्नी गौरी के साथ इस तरह दिखे शाहरुख, नहीं पहुंचे फरहान अख्तर

Sun, 14 Oct 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shahrukh Khan and Gauri
विज्ञापन

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकीं जोया अख्तर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। जोया ने जन्मदिन के पहले देर रात पार्टी की जिसमें बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान सबकी नजरें शाहरुख खान और गौरी पर जाकर टिकीं।

विज्ञापन


इस पार्टी में शाहरुख और गौरी के अलावा चंकी पांडे, भावना पांडे, करण जौहर, डॉली सिधवानी, सिकंदर खेर, दिया मिर्जा और संजय कपूर मौजूद थे। इस पार्टी में जोया अख्तर के भाई फरहान अख्तर नहीं थे। दरअसल, फरहान इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ आने वाली फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। इस वजह से वह अपनी बहन की पार्टी में हिस्सा नहीं ले सके।

जोया अख्तर की पार्टी में जहां सभी सेलिब्रिटी मस्ती में बिजी थे तो वहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। पार्टी में शाहरुख खान गौरी का इस तरह हाथ पकड़े हुए जिसे देखकर कोई भी कहेगा प्यार हो तो ऐसा। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब शाहरुख इस तरह से गौरी का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए। इससे पहले भी शाहरुख कई मौकों पर गौरी का हाथ थामे हुए नजर आए।
विज्ञापन


जोया अख्तर की बात करें तो वह इन दिनों 'गली ब्वॉय' में बिजी हैं। यह फिल्म साल 2019 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें