शाहरुख के छोटे बेटे अबराम की शैतानियां उन्हीं की तरह क्यूट होती हैं। शाहरुख अक्सर उसकी शरारतें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। लेकिन इस बार अबराम की शरारत ऐसी है कि शाहरुख भी उसे देख कर घबरा जाएंगे।
अबराम ने शरारत इस बार अपनी मां के साथ की है। गौरी को अबराम ने मम्मी से 'द ममी' बना दिया है। जी हां! नन्हें अबराम ने गौरी को सिर से लेकर पांव तक पेपर में लपेट दिया और उन्हें फिल्मों वाली 'ममी' बना दिया। बेटे की इस हरकत को गौरी ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है।
गौरी ने ट्वीट किया, 'जब आपको अच्छी मम्मी के लिए प्रशंसा मिलती है।'
That moment when you get appreciated for being a good Mummy! pic.twitter.com/BUKwNiGtUS
— Gauri Khan (@gaurikhan) April 3, 2017