लोगों को उस समय अचंभा हुआ जब अचानक सुपरस्टार शाहरुख खान अपने सारे काम छोड़कर भागमभाग मचाने लगे और दिल्ली के लिए निकल पड़े। थोड़ी अपाधपी के बाद पता चला कि शाहरुख के ससुर यानि गौरी खान की पिता कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर का निधन हो गया है।
नई दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में मंगलवार रात शाहरुख खान के ससुर कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर ने आखिरी सांसें लीं। इसका पता चलते ही गौरी खान रातोरात दिल्ली भाग आईं।
बुधवार सुबह लोधी श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के मुताबिक जब शाहरुख को इसकी खबर लगी तब शाहरुख अपने नये प्रोजेक्ट गौरी शिंदे की फिल्म के संबंध में कुछ काम कर रहे थे। अगली स्लाइड में जानिए, शाहरुख की ससुराल में अब कौन-कौन बचा।