कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है, काफी बिजी रहने के बावजूद भी वो इस पर फोटोज शेयर करना नहीं भूलतीं। हाल ही में उन्होंने अपनी सौतेली बेटी शेनेल की फोटो शेयर की जिसका शाहरुख खान से एक पुराना रिश्ता है। स्मृति ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हे शेनेल की बहुत याद आ रही है।
वहीं इसके बाद किंग खान ने शेनेल की उसी तस्वीर को दोबारा से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि उन्होंने ही इस बच्ची को ये खूबसूरत नाम शेनेल दिया है।
#familyphoto some one is being missed sorely 😩🤕🙋👩👧💝@shanelleirani
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on May 7, 2017 at 1:12am PDT
शाहरुख ने तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरे बचपन के दोस्त जुबिन की बेटी बड़ी हो गई है और यह बेहद ही खूबसूरत है। रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि मैंने ही इसका नाम शेनेल रखा है।’
My childhood friend Zubin's daughter all grown up and so pretty... and just for the record I named her Shanelle... #Repost @smritiiraniofficial with @repostapp ・・・ #familyphoto some one is being missed sorely 😩🤕🙋👩👧💝@shanelleirani
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on May 7, 2017 at 1:58am PDT
शाहरुख के इस पोस्ट से सभी चौंक गए हैं। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी हाल ही में इंस्टाग्राम पर आई हैं, यहां एकता कपूर ने उनका जोरदार स्वागत किया है।