फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आएगी 'बाहुबली 3', फिल्म के लेखक ने किया खुलासा

Mon, 08 May 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की है। इसकी सफलता के बाद फैंस पार्ट 3 की डिमांड कर रहे थे। खबरें भी आ रही थीं कि बाहुबली का तीसरा पार्ट बन सकता है लेकिन अफसोस ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


फिल्म के लेखक केवी विजेंद्र प्रसाद ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं आएगा। उन्होंने कहा, 'बाहुबली का तीसरा पार्ट नहीं आएगा लेकिन कॉमिक और टीवी सीरीज के सहारे ये करिदार जिंदा रहेगा।'

इससे पहले फिल्म के निर्देशक और विजेंद्र प्रसाद के बेटे एस एस राजामौली ने ट्वीट कर कहा था कि बाहुबली 3 बनेगी। 2015 में उन्होंने ट्वीट किया था कि 'बाहुबली 3' बनेगी लेकिन उसकी कहानी पिछले दोनों पार्ट से अलग होगी।
विज्ञापन

  Looks
Like I created more confusion instead of giving clarity..apologies..

Baahubali-3 is on cards...
But the story that's written for the — rajamouli ss (@ssrajamouli) October 25, 2015   that audience have never experienced films before. Hope that clarifies.. — rajamouli ss (@ssrajamouli) October 25, 2015
आपको बता दें कि फिल्म जल्द ही टीवी सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म के प्रोड्यूसर शोभू यार्लागडा अगले साल इस सीरीज को लेकर आएंगे। उन्होंने कहा,'फिल्म पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी है। इसपर जल्द ही हिंदी में टीवी सीरीज आएगी जिसे बाद में दूसरी भाषाओं में डब किया जाएगा।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें