बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर 14 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं। वो इस मामलें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी से आगे निकल गए हैं। नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 13.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। शाहरुख के फॉलोवर्स की संख्या 14 मिलियन होते ही ट्विटर पर इसको लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने ट्वीट कर शाहरुख को इसके लिए बधाई भी दी।
शाहरुख के फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ चालीस लाख के होने के बाद हालांकि शाहरुख का कोई ट्वीट अभी नहीं आया है। हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन के फॉलोवर्स भी एक करोड़ पार हुए थे।
हालांकि अमिताभ बच्चन इस मामले में शाहरुख से काफी आगे हैं उनके ट्विटर पर 15.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि आमिर खान 13.5 मिलियन के साथ शाहरुख को छूने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के ट्विटर पर 12.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।