बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह नवंबर में पाकिस्तान के लाहौर में एक प्ले में हिस्सा ले सकते हैं। लाहौर स्थित फैज फाउंडेशन नवंबर में तीन दिन का फैज अहमद फैज फैस्टिवल करा रहा है। जिसमें प्लें के चार शो होंगें। आखिरी शो का हिस्सा नसीरूद्दीन शाह हो सकते हैं।
ये जानकारी फैज फाउंडेशन ट्रस्ट की मोनीजा हाशमी ने पाकिस्तान के अखबार डॉन को दी है। मोनीजा ने डॉन को बताया कि नसीरुद्दीन शाह आखिरी दिन शो का हिस्सा हो सकते हैं। प्ले के अलावा इस कार्यक्रम में मुशायरा भी होगा।
आजाद थियेटर के असलम के अनुसार अलग-अलग सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्ले किए जाएंगे। इसमें राजनीतिक व्यंग के कुछ प्ले भी शामिल किए गए हैं। प्ले अल हमरा आर्ट सेंटर में होंगें। इस कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान की कई साहित्यिक हस्तियां हिस्सा लेंगी।