शाहरुख खान का अर्पिता की शादी में देर रात तक इंतजार होता रहा। वह वादा करके भी नहीं पहुंचे। हांलाकि शादी से एक दिन पहले मुंबई में किंग खान अर्पिता से मिलने सलमान के घर पहुंचे थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या शाहरुख खान के लिए शादी का मतलब सिर्फ संगीत और मेंहदी की रश्म तक ही है?
एक दिन पहले शाहरुख के अर्पिता से मिलने के बाद यह अटकलें लग रही थीं कि अर्पिता को छोटी बहन मानने वाले शाहरुख हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस जरूर पहुंचेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ।
एक दिन पहले मुम्बई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद जिस गर्मजोशी से शाहरूख और सलमान मिले थे उससे यह कतई नहीं लग रहा था कि कभी दोनों खान में जबरदस्त खिंचतान थी। दोनों ने अर्पिता को चुमते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई थी। पर शाहरुख 18 नबम्बर की मैरिज पार्टी में नहीं पहुंचे। अभी तक अपने नहीं पहुंचने पर शाहरुख खान ने मुंह नहीं खोला है।
पर दिया एक्सक्लुसिव गिफ्ट
शादी से एक दिन पहले पहुंचे शाहरुख ने अर्पिता को उनका पसंदीदा गिफ्ट दिया। यह गिफ्ट अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के अलग-अलग तरह के बैग्स का एक बड़ा और महंगा कलेक्शन है। इसके अंदर तमाम बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के एक्सक्लुसिव बैग्स हैं।
शाहरुख ने ये बैग्स खुद अर्पिता के लिए चुने हैं। बताया जाता है कि अर्पिता को ऐसे बैग का बहुत शौक है। वह शाहरुख के गिफ्ट से बहुत ही खुश हुईं थी। इसके अलावा शाहरुख खान ने बहुत देर अर्पिता से बातचीत भी की थी। इसके बाद वे सलमान से बातें करने लगे थे।
देखने वालों का कहना है कि दोनों को देख कर लगता ही नहीं था कि उनके बीच पिछले कुछ सालों से दुश्मनी चली आ रही है। सलमान के घर वाले भी यह देख कर आश्चर्यचकित थे।
सलमान ने दिया अर्पिता को 16 करोड़ का गिफ्ट
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता को शादी के गिफ्ट के तौर पर मुंबई के पॉश इलाके में एक थ्री बेडरूम फ्लैट दिया है। कार्टर रोड पर स्थित इस फ्लैट की कीमत लगभग 16 करोड़ है।
खासबात यह है कि इस फ्लैट की साज-सज्जा का काम उसी इंटीरियर डिजाइनर को दिया गया है, जिसने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के फ्लैट्स को डिजाइन किया है। सूत्रों के अनुसार सलमान अर्पिता को शादी के बाद भी घर जैसा माहौल ही देना चाहते हैं।