फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान का पट्टी बंधा लुक देखकर यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, बोले - द ममी रिटर्न्स

Mon, 06 Jun 2022 11:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेता शाहरुख खान इस समय अपने कई आगामी प्रोजेक्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म डंकी और पठान फ्लोर पर आने के लिए तैयार हैं और इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'जवान' का लुक भी शेयर किया है, जिसमें उनके पूरे चेहरे और हाथों पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स जमकर खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ऐसे ऐसे कमेंट कर रहे हैं कि जिन्हें देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए देखते हैं यूजर्स के कुछ फनी रिएक्शन्स।

विज्ञापन

फिल्म जवान के लुक में शाहरुख खान - फोटो : insta
यूजर्स बोले द ममी रिटर्सन्स
शाहरुख खान की फिल्म जवान का फर्स्ट लुक देखने के बाद लोग तरह तरह से मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि एक यूजर ने तो इसे ममी रिटर्न्स बता डाला। वहीं दूसरे यूजर ने किंग खान के लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरा पर्स हर महीने के लास्ट में।

फिल्म जवान - फोटो : Instagram
बताया रिमोट का फटा कवर
शाहरुख खान की फिल्म जवान के फर्स्ट लुक से फैंस को हैरान कर दिया, हालांकि नेटिजन्स को उनका ये नया लुक कुछ रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर फनी रिएक्शन आने शुरू हो गए, कोई उन्हें रिमोट का फटा हुआ प्लास्टिक कवर बता रहा है तो कोई बचपन की मम्मी की पिटाई के बाद का हाल बता रहा है। एक यूजर ने लिखा, नया मीम देने के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

फिल्म जवान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की फिल्म पठान 23 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। वहीं फिल्म डंकी के लिए अभिनेता ने अगले क्रिसमस का मौका चुना है। उनकी फिल्म 22 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। वहीं बात करें फिल्म जवान की तो ये फिल्म दो जून 2023 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें