हाल ही में, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करने की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पढ़ गए थे। लेकिन इन खबरों के बीच अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र एक गाना सुना रहे हैं और फिर वह कहते हैं, 'मैं चुप हूं बीमार नहीं।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।