शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान को अपनी योग्यता जारी रखनी चाहिए
दुबई ग्लोबल समिट में शाहरुख खान ने कहा कि एक व्यक्ति का ध्यान उसकी ‘मुख्य योग्यता’ पर होना चाहिए। शाहरुख ने कहा, उनका मुख्य काम एक्टिंग के जरिए अच्छा काम करके पैसे कमाना और जीवन को और भी अच्छा बनाना था। उन्होंने और भी काम किए लेकिन मुख्य लक्ष्य एक्टिंग करना ही था।
50 Years OF Zehreela Insaan: जब पहली बार परदे पर साथ नजर आए ऋषि कपूर-नीतू सिंह, साउथ निर्देशक ने संभाली कमान
शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
बेटे अबराम के लिए ऐसा सोचते हैं शाहरुख
अभिनेता शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के बेहद करीब हैं। शाहरुख खान ने कहा कि उनका फोकस यह है कि वे अपने बेटे को स्टार होने की चीजें महसूस करवाएं। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा स्टारडम का अनुभव करें, यह जानना कि मैं एक स्टार हूं, उसके लिए काफी नहीं है।” शाहरुख खान ने कहा, मुझे अब अपने ही बेटे को दर्शक की तरह देखना है। मेरा बेटा 11 साल का है, मैं उसे कैद करके नहीं रखना चाहता।