काफी समय से खबरें आ रहीं थी कि शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी आनंद एल राय की आने वाली फिल्म में देखने को मिल सकती है। अब ये पक्का कर दिया गया कि ये जोड़ी एक बार फिर से सबका दिल जीतने के लिए आ रही है। मजेदार बात तो ये है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं।
इसके साथ ही ये तीनों की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले शाहरुख, कटरीना और अनुष्का यशराज की 'जब तक है जान' में दिख चुके हैं। अनुष्का फिल्म में शाहरुख का लव इंट्रस्ट बनेंगी वहीं फिल्म में कटरीना भी होंगी जो अपना किरदार ही निभाएंगी यानि वो फिल्म में भी एक्ट्रेस कटरीना कैफ ही बनी हैं।
पहले इस रोल के लिए निर्देशक आनंद एल राय कई नामों की चर्चा कर चुके हैं। सोनम से लेकर दीपिका और आलिया के नाम पर चर्चा हो रही थी लेकिन कोई भी एक्ट्रेस अभी तक फाइनल नहीं हो पाई थी। आनंद दीपिका को इस फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन 'पद्मावती' के चलते उन्होंने अपने पसंदीदा शाहरुख को मना कर दिया।