फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी मसाला फिल्म होगी 'जवान'? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

Sun, 02 Jul 2023 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक मनोरंजन समाचार पोर्टल की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक जवान के टीजर में वह सबकुछ मिलने वाला है जिसकी लोगों ने उम्मीद लगाई है। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठान के बाद शाहरुख खान जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश में बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में से एक है। काफी समय से प्रशंसक जवान के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Suniel Shetty: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप जरूरी या नहीं? सुनील शेट्टी ने कहा- 'यह तय करना मुश्किल कि...

टीजर में लोगों को मिलेगा सबकुछ
एक मनोरंजन समाचार पोर्टल की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक जवान के टीजर में लोगों को वह सबकुछ मिलने वाला है जिसकी उन्होंने उम्मीद लगाई है। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जवान का टीजर देखने वाले सूत्र का कहना है कि जवान के टीजर में हर वो मसाला है जिसकी रईस में किसी न किसी तरह से कमी थी। एटली की फिल्म में शाहरुख खान अपने टॉप फॉर्म में हैं। 

कायम रहेगा लोगों में उत्साह
सूत्र का कहना है कि एटली के विजन के तहत शाहरुख खान जवान के लिए मॉन्स्टर बन गए हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर अद्भुत दिखने वाली है। सूत्र ने आगे खुलासा किया कि जवान के टीजर से सब कुछ या बहुत कुछ नहीं पता चल सकेगा, लेकिन इतना जरूर है कि इसे देखने के बाद लोगों में उत्साह कायम रहेगा।  सूत्र का कहना है कि जवान का टीजर ऐसा है कि इसे ट्रेलर की तरह भी लिया जा सकता है, जो फिल्म रिलीज होने तक चर्चा में बना रहेगा। 
विज्ञापन

जवान के बाद इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख
सूत्र के दावे के मुताबिक जवान का टीजर न केवल शाहरुख खान के प्रशंसकों को बल्कि हर मसाला फिल्म प्रेमी को भी पसंद आएगा। बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने जवान के टीजर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि सब कुछ तैयार हो रहा है और समय पर सामने आएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Kangana Ranaut: कंगना को नहीं है फैशन से नफरत, मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें