कभी नहीं किया फोन
उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के शो में कहा, "मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कॉल करने की आजादी है क्योंकि लोग मुझे नाम से जानते हैं और खासकर स्कूप के बाद मुझे कई कॉल आ रही हैं।" जीशान ने कहा कि अगर वह चाहे तो ये कॉल कर सकते हैं, लेकिन मैं वह सोचते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं।
हंसल और जोया से मांगा काम
जीशान ने आगे खुलासा किया कि वह हंसल मेहता और जोया अख्तर से कह चुके हैं कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन ये बातचीत फोन पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर हुई थी। उन्होंने कहा, "जब मैं लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलता हूं, तो मैं व्यक्त करता हूं कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन मैंने काम के लिए कभी फोन नहीं किया, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करना चाहिए।" इतना कहते ही उनके बगल में बैठी उनकी पत्नी रसिका अगाशे ने अपना सिर हिला दिया।
जीशान की पत्नी ने कही यह बात
जब रसिका से इस बारे में विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं इस बात का सम्मान करती हूं कि लोग उनके प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें काम की पेशकश करते हैं। मुझे इस पर गर्व है। इसलिए अगर उन्हें जाकर या कॉल करके काम मांगना पड़े तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा''। बता दें कि जीशान को स्कूप में ईमानदार पत्रकार इमरान सिद्दीकी के रूप में लोगों की काफी सराहना मिली है।