टीजर में लोगों को मिलेगा सबकुछ
एक मनोरंजन समाचार पोर्टल की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक जवान के टीजर में लोगों को वह सबकुछ मिलने वाला है जिसकी उन्होंने उम्मीद लगाई है। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जवान का टीजर देखने वाले सूत्र का कहना है कि जवान के टीजर में हर वो मसाला है जिसकी रईस में किसी न किसी तरह से कमी थी। एटली की फिल्म में शाहरुख खान अपने टॉप फॉर्म में हैं।
कायम रहेगा लोगों में उत्साह
सूत्र का कहना है कि एटली के विजन के तहत शाहरुख खान जवान के लिए मॉन्स्टर बन गए हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर अद्भुत दिखने वाली है। सूत्र ने आगे खुलासा किया कि जवान के टीजर से सब कुछ या बहुत कुछ नहीं पता चल सकेगा, लेकिन इतना जरूर है कि इसे देखने के बाद लोगों में उत्साह कायम रहेगा। सूत्र का कहना है कि जवान का टीजर ऐसा है कि इसे ट्रेलर की तरह भी लिया जा सकता है, जो फिल्म रिलीज होने तक चर्चा में बना रहेगा।
जवान के बाद इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख