फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: मन्नत को और भव्य बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान, 25 करोड़ खर्च कर बढ़ाएंगे दो मंजिल

Thu, 12 Dec 2024 09:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और गौरी खान अपने घर 'मन्नत' को और भी भव्य बनाने जा रहे हैं। गौरी खान ने इसके लिए अथॉरिटीज से इजाजत मांगी है। साथ ही आवेदन में बताया है कि निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान बांद्रा अपने घर 'मन्नत' को और भव्य बनाने की योजना बना रहे हैं। मुंबई के बैंड स्टैंड इलाके में मौजूद शाहरुख खान का ये बंगला उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास है, इस घर को किंग खा का हर एक प्रशंसक देखने की इच्छा रखता है। अब इस घर को और भी शानदार बनाने के लिए गौरी खान ने अथॉरिटीज से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

अथॉरिटीज से मांगी इजाजत
खबरों की मानें तो खान परिवार अपने घर को और भी भव्य बनाने की सोच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने पिछले महीने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) को एक आधिकारिक आवेदन दिया था। इसमें ऊपर दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की अनुमति मांगी गई है। इस आवेदन पर 10 और 11 दिसंबर को बैठक कर आवेदन की समीक्षा की गई है। 
 

Mufasa The Lion King Hindi: शाहरुख, अबराम और आर्यन धमाल मचाने को तैयार, इस दिन से शुरू हो रही एडवांस बुकिंग

अब 6 नहीं 8 मंजिल का होगा मन्नत
शाहरुख खान का घर अभी 6 मंजिल का बना हुआ है। इस घर को साल 1914 में बनाया गया था। घर को बढ़ाने के लिए गौरी खान ने इजाजत मांगी है।  'मन्नत' 2091.38 वर्ग मीटर में बना है। इस घर को गौरी खान 6 से 8 मंजिल तक बढ़ाना चाहती हैं।
 

Pushpa 2 : भगदड़ में मौत मामले में अल्लू अर्जुन पहुंचे हाईकोर्ट, हजार करोड़ की कमाई की आज से धन्यवाद यात्रा

विज्ञापन

शाहरुख खान को देखने आते हैं प्रशंसक
मुंबई के बैंड स्टैंड इलाके में बना शाहरुख और गौरी का घर 'मन्नत' मुंबई के खास पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। मुंबई जाने वाला शख्स सलमान खान, शाहरुख खान, रेखा के घरों को देखने जरूर जाता है। प्रशंसकों की भीड़ शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लगी ही रहती है। उनके घर के बाद लोग तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें