शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को चोट लगी है। उन्हें यह चोट उनकी नई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान लगी।
सूत्रों के अनुसार शाहरुख को यह चोट मुंह और हाथ में लगी है। वह मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वह एक गाने की शूटिंग कर रहे थे जिसमें उन्हें झटके से दरवाजा खोलना था।
शाहरुख को तत्काल नानावती अस्पातल में भर्ती कराया गया है। उनके सुरक्षाकर्मी के अनुसार उनकी चोट गंभीर नहीं है।
मामूली ट्रीटमेंट के बाद शाहरुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिल्म की निर्देशक फराह खान के मुताबिक चोट गंभीर नहीं है।